फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy Roundup: पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ बड़ी जीत की ओर पूर्व क्षेत्र, शाहबाज का ऑलराउंड प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन शाहबाज अहमद ने पूर्व क्षेत्र के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शाहबाज के इस प्रदर्शन के दम पर पूर्व क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन
शाहबाज अहमद - फोटो : BCCI Domestic screen grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन 167 रन बनाने के बाद तीन विकेट झटके जिससे पूर्व क्षेत्र ने कमजोर पूर्वोत्तर क्षेत्र को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र को महज 111 रन पर आउट कर दिया। त्रिपुरा के मध्यम गति के गेंदबाज अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि शाहबाज ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर क्षेत्र को फॉलोऑन
फॉलोऑन के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए सात रन बना लिए थे। उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 349 रन और बनाने हैं। मौसम ने अगर खलल नहीं डाला तो पूर्व क्षेत्र के तीसरे दिन के भीतर ही मुकाबला खत्म करने की पूरी संभावना है। रविवार के नाबाद 100 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे शाहबाज ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 244 गेंदों पर 167 रन के साथ प्रथम श्रेणी का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उनकी पारी में 17 चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने सातवें विकेट के लिए अनुकूल रॉय (37) के साथ 103 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

पूर्वोत्तर क्षेत्र की शुरुआत हालांकि अच्छी रही। टीम ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद अचानक विकेटों का पतन शुरू हो गया और उसने महज 39 रन के भीतर अपने अंतिम आठ विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अर्पित भटेवार (32) और रोंगसेन जोनाथन (21) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये, जिनमें तीन अपना खाता तक नहीं खोल सके। दोनों टीमों के बीच गुणवत्ता के बड़े अंतर के कारण मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ उत्तर क्षेत्र ने हासिल की बढ़त
एक अन्य मुकाबले में उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में 64 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। यश ढुल एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक और अनुभवी अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उत्तर क्षेत्र की पहली पारी के 251 रन के जवाब में पश्चिम क्षेत्र ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 31 रन से की थी लेकिन उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम 181 रन पर सिमट गई। किफायती गेंदबाजी करने वाले मुश्ताक ने 25.5 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि अर्शदीप ने 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शम्स मुलानी ने 94 गेंद में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा मुशीर खान (31) ही 30 रन के आंकड़े को पार कर पाए। हालांकि उत्तर क्षेत्र अपनी बढ़त को मजबूत करने में पूरी तरह सफल नहीं रहा और दिन का खेल खत्म होने तक उसने चार विकेट पर 107 रन बनाए। मुंबई के स्पिन गेंदबाजों शम्स मुलानी और तनुश कोटियान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें