फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलिप ट्रॉफी 2019: बावने के शतक के बावजूद इंडिया ब्लू पहली पारी में बढ़त से चूका

Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकित बावने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडिया ब्लू के बल्लेबाज अंकित बावने (121) ने दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेली पर वह वह इंडिया रेड को पहली पारी में 30 रन की बढ़त लेने से नहीं रोक पाए। इंडिया रेड के 285 रन के जवाब में इंडिया ब्लू की पहली पारी 83.2 ओवर में 255 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर इंडिया रेड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 93 रन बनाकर 123 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। करुण नायर (43) और अंकित कलसी (34) ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

दिन के पहले सत्र में इंडिया रेड को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान (4/58), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (3/52) और विदर्भ के स्पिनर अक्षय वाखरे (3/32) ने दूसरे सत्र में टीम की वापसी कराई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के बावने ने अनमोलप्रीत सिंह (56) के साथ चौथे विकेट के लिए 129 रन जोड़े।  इंडिया रेड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कप्तान प्रियांक पंचाल (नौ) और अभिमन्यु ईश्वरन (18) एक बार फिर विफल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें