फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा दलीप ट्रॉफी का आगाज, इंडिया ग्रीन और रेड के बीच मुकाबला 

Thu, 07 Sep 2017 03:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
दिलीप ट्रॉफी - फोटो : getty
विज्ञापन
प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी का आगाज बृहस्पतिवार से होगा और इस सत्र का पहला मैच पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड के बीच यहां खेला जाएगा। टेस्ट ओपनर मुरली विजय इंडिया ग्रीन का प्रतिनिधित्व करेंगे और उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का यह बेहतरीन अवसर होगा जो भारतीय टीम के लिए मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेले थे। 
विज्ञापन


विजय ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग टी-20 के भी कुछ मैच खेले। इंडिया रेड की कमान अभिनव मुकुंद संभालेंगे। गुलाबी गेंद से होने वाले इस टूर्नामेंट में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडिया रेड के लिए खेलेंगे और वह खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे। भारत के तिहरे शतकधारी करुण नायर के पास भी अपना कौशल दिखाने का शानदार अवसर होगा। युवा मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल भी इंडिया ग्रीन का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें