फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में होगा IPL 2020 का खिताबी मुकाबला, BCCI ने जारी किया प्लेऑफ का शेड्यूल

Sun, 25 Oct 2020 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को आईपीएल 2020 के प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को पहले ही निर्धारित था लेकिन कहां होगा यह तय नहीं था, जिसका एलान आज कर दिया गया।

विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक, पहला क्वॉलिफायर पांच नवंबर को दुबइ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा क्वॉलिफायर आठ नवंबर को अबु धाबी में होगा। इसके बीच एलिमिनेटर छह नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे से होंगे।
 


महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम
 
मैच तारीख बनाम जगह
पहला 04 नवंबर 2020 सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी शारजाह 
दूसरा 05 नवंबर 2020 वैलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स शारजाह 
तीसरा 07 नवंबर 2020 ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज शारजाह 
फाइनल 09 नवंबर 2020   शारजाह
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें