फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में डीआरएस न अपनाना निराशाजनक: मौरिस

Tue, 18 Dec 2012 11:53 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक ह्यूज मौरिस का मानना है कि टेस्ट सीरीज में डीआरएस इस्तेमाल नहीं करने का भारत का फैसला निराशाजनक था। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक दो बार विवादास्पद फैसले पर आउट हुए। सीरीज में सर्वाधिक 568 रन बनाने वाले कुक को चौथे टेस्ट के चौथे दिन विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया जबकि रिप्ले से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगी ही नहीं थी।
विज्ञापन


मौरिस ने कहा, ‘हमने सीरीज की शुरुआत में ही अपना पक्ष रख दिया था। हमारा मानना है कि डीआरएस से मैदान पर निर्णय लेना आसान हो जाता है। यह खेल के लिये अच्छा है। यह निराशाजनक है कि भारत ने इसका इस्तेमाल नहीं किया।’ टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर मौरिस ने कुक की तारीफ  की। उन्होंने कहा, ‘पिछले डेढ़ साल से एलिस्टर वन-डे टीम का कप्तान है और टीम को आगे ले गया है। भारत में उसने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान भी। ड्रेसिंग रूम में सभी उसका सम्मान करते हैं। उसके पहले बडे़ दौरे पर टीम विजयी रही।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें