मई 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। इस क्रम में युवाओं को आकर्षित करने के लिए बीजेपी ने दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से संपर्क साधा है। मगर दोनों ही दिग्गजों ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया। कर्नाटक के रहने वाले साफ छवि और लोकप्रिय खिलाड़ियों को अपने पाले में लाकर बीजेपी युवा वोट खींचना चाहती है।