फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक को जीवनदान देना महंगा पड़ा: ट्रेवर पैन

Fri, 07 Dec 2012 12:03 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के फील्डिंग कोच ट्रेवर पैन ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक को जीवनदान देना महंगा पड़ा। पेन ने कहा, ‘17 रन पर जहीर की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा का कुक को जीवनदान देना भारतीय टीम को महंगा पड़ा। पुजारा को स्लिप पर कैच का बहुत अभ्यास कराया गया था लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। इस मैच में अभी भी हमारे पास मौका है। शुक्रवार एक नया दिन होगा और हम नई शुरुआत करेंगे।’
विज्ञापन

 
‘वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे कम उम्र में 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि ही उनके बारे में बहुत कुछ बयां करती है। उनका शॉट चयन बेहतरीन है। मेरी उनके साथ बहुत पटती है और आज हमारी साझेदारी इस बात का सबूत है। मैंने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मुझे खुशी है कि हमारी टीम अच्छा खेल रही है।’ -निक कॉम्प्टन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें