फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पास पहुंची सौरव गांगुली की पत्नी डोना, फर्जी फेसबुक पेज से जुड़ा पूरा मामला

Wed, 17 Feb 2021 04:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परिवार के साथ सौरव गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने अपने नाम से एक फर्जी ‘फेसबुक पेज’ होने के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी, उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष की पत्नी डोना और बेटी सना के साथ कई तस्वीरें फर्जी अकाउंट के जरिए साझा की गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम इस विषय की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है। हम जल्द ही दोषी को पकड़ लेंगे। अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस (इंटरनेट प्रोटोकॉल पता) की पहचान कर ली गई है।'

ओडिशी नृत्यांगना डोना ने कहा कि उनकी एक छात्रा ने फर्जी फेसबुक पेज के बारे में उन्हें बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘हां, मेरे नाम का इस्तेमाल करते हुए और दादा (सौरव) की तस्वीरों के साथ फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है। मेरी एक छात्रा ने मुझे यह बताया। हमने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।’
विज्ञापन


डोना ने कहा कि उनके असली फेसबुक अकाउंट पर कुछ ही संख्या में फॉलोअर हैं, जबकि फर्जी अकाउंट को 70,000 से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यदि उन्होंने मेरी या दादा की तस्वीरें इस्तेमाल करते तो मुझे परवाह नहीं थी, लेकिन कई बार लोग टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं और अन्य लोग उसे हमारी टिप्पणी समझने लगते हैं, इससे भ्रम पैदा होता है, जो मैं नहीं चाहती। उम्मीद है कि पुलिस इस फर्जी अकाउंट को बंद करने में मदद करेगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें