फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी ने शायद फैसला कर लिया है, वे भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेंगे'

Fri, 24 Apr 2020 06:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह और एमएस धोनी
विज्ञापन

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए अंतिम बार खेले थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, ‘जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के शिविर में था तो लोगों ने मुझसे धेानी के बारे में पूछा। मैं नहीं जानता, यह उन पर निर्भर करता है।  आपको जानने की जरूरत है कि वह फिर से भारत के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जहां तक मैं उन्हें जानता हूं, वह भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेंगे। आईपीएल में खेलेंगे लेकिन भारत के लिए, मुझे लगता है कि उन्होंने फैसला कर लिया था कि विश्व कप (2019) उनका अंतिम टूर्नामेंट था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें