फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: 'कोहली के साथ नहीं उलझें', बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कंगारू टीम को चेताया

Tue, 19 Nov 2024 10:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन अतीत में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है और शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू हो रही पांच मैच की सीरीज में वह दोबारा लय हासिल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कंगारू टीम को एक खास सलाह दी है। वॉटसन ने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोहली के साथ उलझने से बचना होगा। वॉटसन का मानना है कि कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे अगर उकसाया जाए तो फिर वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। 
विज्ञापन

कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन अतीत में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है और शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू हो रही पांच मैच की सीरीज में वह दोबारा लय हासिल करने का प्रयास करेंगे। कोहली को उकसाने का अधिकतर ऑस्ट्रेलिया को खामियाजा ही भुगतना पड़ा है और वॉटसन ने स्वयं इसका अनुभव किया है।

वॉटसन ने कहा, कोहली के बारे में एक बात जो मैं जानता हूं वह यह है कि वह मैच में प्रत्येक गेंद में जो जज्बा लाता है वह शानदार है, लेकिन हाल के दिनों में ऐसे क्षण आए हैं जब उनके अंदर की यह आग बुझने लगी है क्योंकि मैच के हर लम्हें में उस तीव्रता को बनाए रखना बहुत कठिन है। यहीं ऑस्ट्रेलिया को उसे अकेला छोड़ देना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि वह यह जज्बा नहीं ला पाए।

इस साल अच्छा नहीं रहा कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का इस साल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैचों में 1352 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का मौका 
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक शतकों के मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी और उनकी नजरें 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान सचिन से इस मामले में आगे निकलने पर लगी होंगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें