मैच के दौरान अचानक मैदान में घुसा कुत्ता
- फोटो : social media
ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को ब्रीडी क्रिकेट क्लब और सिविल सर्विस नॉर्थ के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दरअसल, लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान में एक कुत्ता घुस आया और पूरे मैदान का चक्कर लगाने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना सर्विस नॉर्थ की पारी के नौवें ओवर में हुई। वीडियो में कुत्ते ने मौका देखते ही गेंद को अपने मुंह में दबा लिया। इस कुत्ते को पकड़ने में खिलाड़ियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। ब्रीडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में सिविल सर्विस की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 63 रन बना सकी। वर्षावाधित मैच में यह मुकाबला ब्रीडी क्लब ने 11 रनों से जीत (डकवर्थ-लुइस नियम से) लिया। इसके साथ ही वह फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो पोस्ट किया, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।