क्रिकेट के मैदान से खूबसूरत लड़कियों के वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हर साल कई मिस्ट्री गर्ल चर्चा में आती हैं। अब पाकिस्तान से क्रिकेट मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में डॉक्टर की खूबसूरती सभी को पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो पाकिस्तान के किसी घरेलू टूर्नामेंट का है। बल्लेबाज फहम स्ट्राइक पर होते हैं और गेंदबाज ममून उर रियाज की बाउंसर पर नीचे बैठने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गेंद बल्लेबाज की आशा के अनुरूप ऊपर नहीं उठती और उनकी पीठ पर लग जाती है। ऐसे में डॉक्टर मैदान पर आती हैं। हालांकि, बल्लेबाज गेंद लगने से ज्यादा चोटिल नहीं होता है और फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो जाता है।
इस बीच सबकी निगाह डॉक्टर पर पड़ी और उनकी खूबसूरती पर सभी की निगाहें टिकी रह गईं। कैमरामैन भी बार-बार डॉक्टर को दिखाते रहे और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, लेकिन अभी भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं और डॉक्टर की खूबसूरती चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।