फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः करो या मरो की स्थिति में दिल्ली

Mon, 17 Dec 2012 09:01 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन दिल्ली के सामने करो या मरो की स्थिति है। मेहमान टीम ने मेजबानों के समक्ष 270 रन का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करना दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए बेहद कड़ी चुनौती होगी। रणजी ट्रॉफी में बने रहने के लिए दिल्ली को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन


रोशनआरा ग्राउंड पर तीसरे दिन दो साझेदारियों ने दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी। पहले उद्घाटक बल्लेबाज हर्षद खादीवाले ने अंकित बावने के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन की बड़ी साझेदारी की। जब यह साझेदारी टूटी और दिल्ली वापसी करती दिखाई दी उस वक्त सातवें विकेट के लिए चिराग खुराना और श्रीकांत मुंडे ने 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

हालांकि दिल्ली महाराष्ट्र को 266 रनों पर समेटने में सफल जरूर रही। लेकिन पहली पारी में तीन रन से पिछड़ने पर उसे 270 रनों का लक्ष्य मिला है। खादीवाले ने 195 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। जबकि अंकित बावने 55 रनों पर आउट हुए। खुराना व मुंडे ने 38 व 33 रनों की पारियां खेलीं। सुमित नरवाल ने 48 पर व प्रदीप सांगवान ने 64 रनों पर तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें