फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: फ्रेंच ओपन की पुरस्कार राशि पर बढ़ी तकरार, शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी; जानें मामला

Mon, 04 May 2026 05:46 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

फ्रेंच ओपन को शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, लेकिन इससे पहले ही टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर विवाद हो रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच, यानिक सिनर, एरिना सबालेंका और कोको गॉफ सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर अपनी गहरी निराशा व्यक्त की है। यह क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता इस महीने के आखिर में पेरिस में शुरू होगी। खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी कुछ अन्य मांगें भी हैं जिन पर आयोजकों ने ध्यान नहीं दिया है। इनमें बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य और पेंशन शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या है मामला?
खिलाड़ियों की यह मांग तब आई जब फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि रोलां गैरां पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है, जिससे कुल पुरस्कार राशि 61.7 मिलियन यूरो (72.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 मिलियन यूरो अधिक है। खिलाड़ियों ने सोमवार को जारी बयान में कहा, फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के राजस्व में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 2024 में 15.5 प्रतिशत से घट गई है और 2026 में इसके 14.9 प्रतिशत रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

24 मई से शुरू होगा फ्रेंच ओपन
फ्रेंच ओपन 24 मई से शुरू होगा। पुरुष और महिला एकल चैंपियन को 28 लाख यूरो और उपविजेता खिलाड़ियों को 14 लाख यूरो मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वालों को सात लाख 50 हजार यूरो, जबकि पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 87000 यूरो मिलेंगे। पुरुष और महिला युगल विजेताओं को 600,000 यूरो और मिश्रित युगल चैंपियन को 122,000 यूरो मिलेंगे।

खिलाड़ियों ने बयान में कहा, असली आंकड़े बिल्कुल अलग कहानी बयां करते हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार फ्रेंच ओपन ने 2025 में 395 मिलियन यूरो का राजस्व प्राप्त किया, जो उससे पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक था। इसके बावजूद पुरस्कार राशि में केवल 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस तरह से खिलाड़ियों का राजस्व में हिस्सा घटकर 14.3 प्रतिशत रह गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें