फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'मैं उनकी जगह होती तो हार मान लेती', कार्तिक की तारीफ में पत्नी दीपिका ने पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा

Fri, 24 May 2024 01:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कार्तिक कभी भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। दरअसल, विकेटकीपर  के तौर पर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद महेंद्र सिंह धोनी थे। इसके बावजूद कार्तिक ने हार मानने के बजाय वापसी करते हुए टी20 विश्व कप 2022 और वनडे विश्व कप 2023 खेला।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल - फोटो : IPL/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में चार बार पदक जीत चुकीं दीपिका पल्लीकल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज और अपने पति दिनेश कार्तिक की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि दिग्गज खिलाड़ी बुरे वक्त में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। उनकी इस खूबी से वह काफी प्रभावित हैं। साल 2015 में दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। कार्तिक ने अपने करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव झेले। हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह डटे रहे। 
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
विपरीत परिस्थितियों में दिनेश ने नहीं मानी हार
2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कार्तिक कभी भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। दरअसल, विकेटकीपर  के तौर पर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद महेंद्र सिंह धोनी थे। इसके बावजूद कार्तिक ने हार मानने के बजाय वापसी करते हुए टी20 विश्व कप 2022 और वनडे विश्व कप 2023 खेला। 32 वर्षीय दीपिका ने कहा कि अगर वह कार्तिक की जगह होती तो वह इस परिस्थिति में हार मान लेतीं।

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल - फोटो : instagram
'मैं उनकी जगह होती तो हार मान लेती'
सोशल मीडिया पर आरसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दीपिका ने कहा,  "मुझे लगता है कि जब चीजें होनी होती हैं, तो वे होती हैं। जब हम 2013 में मिले तो हम एक-दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना चाहते थे। मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा। एक चीज जो मैंने वास्तव में उससे सीखी है, वह यह है कि जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तब उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है। वह दो या तीन दिन शांत होता है और फिर अपने खेल पर फोकस करने लगता है। मुझे लगता है कि अगर कोई और उसकी जगह होते तो बहुत से लोग बहुत पहले ही हार मान चुके होते। यहां तक कि मैं भी। मैं एक एथलीट हूं, अपने करियर में उन्हें विभिन्न पदों पर देखकर अगर मैं उनकी जगह होती, तो निश्चित रूप से हार मान लेती। लेकिन मुझे लगता है कि उनका करो या मरो या कभी हार न मानने वाला रवैया हमेशा से रहा है।"
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं कार्तिक
दिनेश कार्तिक अब आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच के बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 257 मैच खेले। इनमें उन्होंने 4842 रन बनाए जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें