दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल
- फोटो : instagram
'मैं उनकी जगह होती तो हार मान लेती'
सोशल मीडिया पर आरसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि जब चीजें होनी होती हैं, तो वे होती हैं। जब हम 2013 में मिले तो हम एक-दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना चाहते थे। मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा। एक चीज जो मैंने वास्तव में उससे सीखी है, वह यह है कि जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तब उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है। वह दो या तीन दिन शांत होता है और फिर अपने खेल पर फोकस करने लगता है। मुझे लगता है कि अगर कोई और उसकी जगह होते तो बहुत से लोग बहुत पहले ही हार मान चुके होते। यहां तक कि मैं भी। मैं एक एथलीट हूं, अपने करियर में उन्हें विभिन्न पदों पर देखकर अगर मैं उनकी जगह होती, तो निश्चित रूप से हार मान लेती। लेकिन मुझे लगता है कि उनका करो या मरो या कभी हार न मानने वाला रवैया हमेशा से रहा है।"