फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक को मिली अहम जिम्मेदारी, इस टीम के बनाए गए कप्तान

Sun, 15 Sep 2019 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खराब फार्म में चल रहे भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक 24 सितंबर से 16 अक्टूबर तक होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु टीम की कप्तानी करेंगे जिसमें हरफनमौला विजय शंकर और वाशिंगटन सुंदर भी टीम में है। विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर चोट के कारण बीच में से ही लौट आये थे।

विज्ञापन


भारतीय टीम से बाहर मुरली विजय और अभिनव मुकुंद भी टीम में है। फिलहाल टीम तिरूपुर में अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

तमिलनाडु टीम : दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मुकुंद, मुरली विजय, बाबा अपराजित, एम अश्विन, एम एस वाशिंगटन सुंदर, आर साइ किशोर, एन जगदीशन, टी नटराजन, के विग्नेश, एम मोहम्मद , एम सिद्धार्थ, अभिषेक तंवर, सी हरि निशांत, जे कौशिक।

विज्ञापन

अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने के कारण संन्यास लेने वाले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू को हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है। अंबाती रायुडू विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे। 

बता दें कि अंबाती रायुडू को वर्ल्ड कप 2019 के लिए नंबर चार का प्रमुख दावेदार माना गया था, लेकिन टीम के चयनकर्ताओं ने अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर और फिर रिषभ पंत को तरजीह दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें