फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: रोहित से नहीं हो रही भारत की कप्तानी! दिनेश कार्तिक ने बताया- पहले वनडे में कहां हुई कप्तान से चूक

Tue, 06 Dec 2022 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने अपनी कप्तानी से फैंस को निराश किया। इस मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं ले पाई और 10वें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी होने दी। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। पहले वनडे मैच में भारत को एक विकेट के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 186 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया यह मैच जीतने के करीब पहुंच गई थी। 187 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में भारत की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर कैच छोड़कर मैच गंवा दिया। 
विज्ञापन


मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की कमियों पर बात की। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भी निशाना साधा। कार्तिक ने रोहित की कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने बल्लेबाजों पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

कार्तिक ने कहा "उन्हें पता चल जाएगा कि उन्होंने उन अंतिम 6 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने भी किसी स्पिनर को एक ओवर नहीं दिया और उनसे गलती हो गई। शाबाज के पास और वाशिंगटन सुंदर के पास पांच ओवर थे। ऐसे में बाउंड्री लाइन पर फील्डर तैनात करके बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बड़े शॉट के लिए मजबूर किया जा सकता था, लेकिन टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया। हालांकि, भारत ने गेंदबाजी की वजह से मैच नहीं गंवाया। 

कार्तिक ने कहा, "जिस चीज ने उन्हें काफी हद तक निराश किया, वह बल्लेबाजी थी। गेंदबाजों ने नौ विकेट लेकर शानदार काम किया और 40 ओवर के अंत में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद चीजें खराब हो गईं। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।" उन आखिरी आठ ओवरों कोई साझेदारी नहीं की, यही मुख्य कारण था कि यह मैच भारत से दूर चला गया।" 

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें