फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान के साथ बातचीत में धवन ने किए कई खुलासे, कहा- मैच की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेना पसंद नहीं

Fri, 15 May 2020 06:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : pti
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह तेज गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से कर सकते हैं लेकिन इसके साथ ही स्वीकार किया कि जब भी तेज गेंदबाज आगाज करता है तब वह पारी की पहली गेंद का सामना नहीं करना चाहते हैं। धवन अपने साथी जोड़ीदार रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के अपने पूर्व साथी डेविड वॉर्नर की हाल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे।

विज्ञापन


वॉर्नर ने कहा था, ‘मुझे याद है कि धवन ने केवल एक बार तब पहली गेंद खेली थी जब हरभजन सिंह गेंदबाजी कर रहे थे।’ दूसरी तरफ रोहित ने धवन के बारे में कहा, ‘वह हमेशा कहता है कि अगर बायें हाथ का तेज गेंदबाज गेंद कर रहा हो तो ‘तुम स्ट्राइक लेना क्योंकि मुझे अंदर आती गेंद पसंद नहीं हैं।’

धवन ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं तेज गेंदबाजों का सामना नहीं करना चाहता हूं। मैं पिछले आठ साल से भारत के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहा हूं। अगर मैं पहले ओवर में तेज गेंदबाजों का सामना नहीं करता हूं तो मुझे दूसरे ओवर में तो उनका सामना करना ही होगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हां, मैं मैच की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेना पसंद नहीं करता और इसको लेकर मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं लेकिन जब पृथ्वी शॉ जैसा कोई युवा टीम में आता है और वह पहली गेंद खेलने को लेकर असहज रहता है तो निश्चित तौर पर मैं स्ट्राइक लूंगा।’ धवन ने कहा, ‘लेकिन रोहित के साथ इसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी (2013) से हुई जहां मैंने उनसे स्ट्राइक लेने को कहा और यह आगे भी जारी रहा क्योंकि मैं चीजों में बहुत बदलाव पसंद नहीं करता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें