फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: क्या IPL के कारण यशस्वी-ऋतुराज को टेस्ट टीम में मिली जगह? सरफराज के नहीं चुने जाने पर फिर उठे सवाल

Fri, 23 Jun 2023 07:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट टीम में तीन खिलाड़ियों को पहली बार जगह दी गई है। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार पहली बार टेस्ट मैच खेल सकते हैं। वहीं, रणजी ट्रॉफी में पिछले दो-तीन साल लगातार रन बनाने वाले सरफराज खान को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया दोनों फॉर्मेट में खेलेगी। अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के कारण बाहर कर दिया गया है तो टीम इंडिया में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को उपकप्तान बना दिया गया है। टेस्ट टीम में तीन खिलाड़ियों को पहली बार जगह दी गई है। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार पहली बार टेस्ट मैच खेल सकते हैं। वहीं, रणजी ट्रॉफी में पिछले दो-तीन साल लगातार रन बनाने वाले सरफराज खान को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरफराज के नहीं चुने जाने पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बवाल मचा हुआ है। उनके पक्ष में क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यशस्वी और ऋतुराज का चयन आईपीएल के कारण हुआ है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि यशस्वी और ऋतुराज से भी बेहतर प्रदर्शन कई बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यशस्वी और ऋतुराज के चयन का क्या आधार है...

यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI Domestic/Twitter
यशस्वी जायसवाल: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाला यह बल्लेबाज पिछले दो-तीन साल से जबरदस्त फॉर्म में चल रहा है। यशस्वी ने आईपीएल में इस साल 14 मैच में 625 रन बनाए। 2022 सीजन में उन्होंने 10 मैच में 258 रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो प्रथम श्रेणी में 26 पारियों में उनका औसत 80.21 है। उन्होंने नौ शतकों की मदद से 1845 रन बनाए हैं। 

ईरानी कप में शेष भारत की ओर से खेलते हुए यशस्वी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 213 और 144 रन की पारी खेली थी। ईरानी कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 357 रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ था। वह सिर्फ ओपनिंग ही नहीं बल्कि तीसरे क्रम पर भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज गायकवाड़: घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 28 मैच खेले हैं। इस दौरान छह शतक जड़े हैं। उन्होंने 42.19 की औसत से 1941 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए नौ टी20 और एक वनडे खेल चुके हैं। ऋतुराज ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए सीजन में 16 मैच में 590 रन बनाए थे।
विज्ञापन

सरफराज खान और चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज खान का क्यों नहीं हुआ चयन?
सरफराज को नहीं चुनने को लेकर चयनकर्ताओं ने कुछ नहीं बताया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे की वापसी ने उनके इंतजार को बढ़ा दिया है। सरफराज मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली और पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे उतरते हैं। ऐसे में इन दो जगहों के लिए अभी सबको इंतजार करना होगा। सरफराज ने प्रथम श्रेणी में अब तक 37 मैच खेले हैं। इस दौरान 54 पारियों में 79 की औसत से 3505 रन बनाए हैं। उनके खाते में 13 शतक और नौ अर्धशतक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें