भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की चर्चा के दौरान टीम इंडिया के टॉप-4 बैटर्स की लिस्ट में से कप्तान शुभमन गिल का नाम भूल गए। सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस बहस के बाद अमर उजाला ने इस दावे की फैक्ट-चेक की और पाया कि यह बात सही है और अश्विन गिल का नाम वास्तव में पहले भूल गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे तुरंत सुधार भी दिया।