फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पहले टेस्ट में इस स्टार की टीम इंडिया में जगह पक्की, कोच ने किया एलान, कहा- वह शानदार फॉर्म में हैं

Wed, 12 Nov 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ऋषभ पंत की फिटनेस के बाद भी जुरेल को बतौर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। इस बार टीम प्रबंधन ने पंत को विकेटकीपिंग की भूमिका में रखा है, जबकि जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने संयोजन को लगभग तय कर लिया है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने बुधवार को पुष्टि की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट में खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे पास संयोजन को लेकर साफ रणनीति है। पिछले छह महीनों में ध्रुव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतक लगाए हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से इस हफ्ते खेलेंगे।'

Trending Videos

नीतीश रेड्डी को नहीं मिला पर्याप्त गेम टाइम
कोच डेशकाटे ने आगे कहा कि टीम की रणनीति जीत पर केंद्रित है और फिलहाल नीतीश रेड्डी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, 'नीतीश को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ज्यादा गेम टाइम नहीं मिला था। इस सीरीज के महत्व और परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।'

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
जुरेल का शानदार फॉर्म बना चयन की वजह
ध्रुव जुरेल ने घरेलू सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी हालिया आठ फर्स्ट-क्लास पारियों में स्कोर इस प्रकार रहे- 140, 1 और 56, 125, 44 और 6, 132 और 127 नाबाद रन। इस दौरान उन्होंने तीन शतक, एक अर्धशतक और एक 40+ स्कोर बनाया। ऐसे में चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के पास उन्हें नजरअंदाज करने का कोई कारण नहीं था। जुरेल पहले ही अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ चुके हैं और उन्हें टीम का भविष्य का मुख्य बल्लेबाज माना जा रहा है।

ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद जगह बनाई
ऋषभ पंत की फिटनेस के बाद भी जुरेल को बतौर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। इस बार टीम प्रबंधन ने पंत को विकेटकीपिंग की भूमिका में रखा है, जबकि जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। यह उनकी तकनीकी मजबूती और लगातार प्रदर्शन की गवाही है।
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
भारत का लक्ष्य मजबूत शुरुआत
कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला सीरीज का पहला टेस्ट है और टीम इंडिया का लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में जुरेल का चयन टीम को संतुलन और गहराई दोनों देगा। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियंस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी जीतना चाहेगी। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उनका दावा और मजबूत होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें