फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: जुरेल टेस्ट शतक जड़ने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर, 190 गेंदों पर पूरा किया करियर का पहला सैकड़ा

Fri, 03 Oct 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जुरेल 12वें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से पांच खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपने करियर का पहला शतक लगाया है।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में शतक लगाया। जुरेल ने 190 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा पूरा किया। जुरेल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 200+ रनों साझेदारी की है जिससे टीम की बढ़त 260 रन के पार पहुंच गई है। जुरेल को चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। जुरेल 210 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

पांच भारतीयों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया पहला शतक
जुरेल 12वें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से पांच खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपने करियर का पहला शतक लगाया है। जुरेल से पहले विजय मांजरेकर, फारुख इंजीनियर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट लगाया था। इस साल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन बार शतक लगाया है जो एक कैलेंडर वर्ष में उसके लिए सर्वाधिक है। भारत के लिए इस साल पंत ने दो और जुरेल ने एक टेस्ट शतक लगाया है। जुरेल के टेस्ट करियर का यह सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 90 रन की थी। जुरेल और जडेजा ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया है और पांचवें विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी की।

आईपीएल 2023 में चर्चा में आए थे ध्रुव जुरेल
ध्रुव ने 2022 में विदर्भ के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्हें पहला मौका आईपीएल 2023 में मिला। आईपीएल में ध्रुव ने 5 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 15 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद से ही वह चर्चा में आ गए।
विज्ञापन

धोनी को मानते हैं आदर्श
ध्रुव धोनी की तरह भारतीय टीम की कप्तानी भी करना चाहते हैं। विकेट के पीछे धैर्य और चतुराई के साथ विपक्षी बल्लेबाजों को फंसाने में उन्हें महारत हासिल है। वहीं, बल्लेबाजी में वह एबी डिविलियर्स को अपना आदर्श मानते हैं। फिटनेस के मामले में जुरेल विराट कोहली के कायल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें