टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को दूसरे वन-डे में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बल्लेबाजी करते समय धोनी ने उनसे क्या बातचीत की थी। बता दें की भुवी (53*) और एमएस धोनी (45*) ने आठवें विकेट के लिए 100* रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को तीन विकेट की जीत दिलाई।
विज्ञापन
2 of 5
स्पेशल पारी
- फोटो : twitter
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए गया तब धोनी ने मुझसे कहा की अपना नेचुरल गेम खेलूं जैसा टेस्ट क्रिकेट में खेलता हूं। मुझे दबाव लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हमारे पास काफी ओवर बचे थे। हमें पता था की अगर हम क्रीज पर जमने में कामयाब हो गए तो आसानी से मैच जीत लेंगे।'
विज्ञापन
3 of 5
धोनी और भुवी
- फोटो : bcci
भुवनेश्वर ने आगे कहा, 'मुझे पता था की ऐसी परिस्थिति में कुछ भी हारने के लिए नहीं है क्योंकि हमारे सात विकेट पहले ही गिर चुके हैं। मैं सिर्फ इतना सोच रहा था कि क्रीज पर जमा रहूं ताकि धोनी भाई को ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक दे सकूं। खुश हूं कि मैं इसमें सफल रहा।' श्रीलंका के ऑफस्पिनर अकिला धनंजय ने 54 रन देकर 6 विकेट चटकाए और भारतीय मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया था।
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc twitter
भुवी ने इस पर कहा, 'हमारी शुरुआत बेहतरीन रही। मगर अचानक विकेट गंवा दिए। मुझसे टीम को सिर्फ यही उम्मीद थी कि लंबे समय तक क्रीज पर खेलूं। धनंजय ऑफस्पिनर होने के बावजूद गूगली का शानदार इस्तेमाल कर रहे थे। मैंने उनकी गूगली को भांपने की कोशिश की। उन्होंने सभी विकेट गूगली पर लिए। मैंने इसे अच्छे से खेलने की योजना तैयार की।
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
धोनी के साथ क्रीज पर बिताए समय को लेकर भुवी ने कहा, 'हमारी कोई विशेष योजना नहीं थी। हमने क्रीज पर डटे रहने का मन बनाया था ताकि विकेट बचे रहे। धोनी कह ही चुके थे, जैसा चाहो खेलो। एक समय लगा कि बड़े शॉट खेलूं, लेकिन मैंने जिम्मेदारी से खेला और टीम को जीत दिलाने में सफल रहा।