फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव भी धोनी के कायल, सौंपी 'टीम' की कमान

Fri, 16 Aug 2013 12:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनवाने वाले कपिल देव ने ऑल टाइम ड्रीम टीम इंडिया में खुद को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन


इस पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर ने अपनी 12 सदस्यीय ड्रीम टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को दी है। उनकी इस टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत पांच पूर्व कप्तान शामिल हैं।

हालांकि सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। साथ ही खुद को भी इस टीम से बाहर रखा है। कपिल एक समय दुनिया के शीर्ष गेंदबाज रहे हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद गंभीर के खाते में आई खुशी
जब उनसे 1983 की टीम के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह भारत की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है। लोग मेरी राय से असहमत हो सकते हैं लेकिन यह मेरी निजी राय है।'

इस टीम में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह दो विशेषज्ञ फिरकी गेंदबाज हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा को 12वें सदस्य के रूप में रखा है। टीम में जवागल श्रीनाथ और जहीर खान दो तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

सचिन और आप भी याद करना चाहेंगे आज का वो दिन
खुद को टीम से बाहर रखे जाने के बारे में कपिल ने कहा, 'मैं टीम का चयन करने वाला हूं तो कैसे खुद को टीम में रख सकता हूं।'

कपिल की ड्रीम वनडे टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, विराट कोहली, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और रवींद्र जडेजा (12वां खिलाड़ी)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें