फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

Mon, 17 Dec 2012 05:07 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के हाथों सीरीज में हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा संघर्ष बल्लेबाजी में किया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इंग्लैंड सीरीज जीतने की हकदार थी। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि हमने बल्लेबाजी विभाग में ज्यादा संघर्ष किया जबकि इंग्लैंड के स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। धोनी ने जेम्स एंडरसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सटीक गेंदबाजी की जिससे भारतीय बल्लेबाजों के लिए काफी परेशानी रही।
विज्ञापन


पिच को लेकर धोनी का कहना था कि पिच धीरे-धीरे बेहतर होती गई और गेंद बल्ले पर आसानी से आने लगी। स्ट्रोक खेलना भी ज्यादा आसान हो गया था। हमने गेंदबाजी में कुछ काम्बिनेशन आजमाने की कोशिश की लेकिन सीरीज में कुछ भी हमारे पक्ष मे नहीं रहा। हमारे पास कुछ पार्टटाइमर्स थे लेकिन हमें रवीन्द्र जडेजा जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सके।

हमारे लिए यह खास दौरा रहा: कुक
भारतीय जमीन पर 28 वर्षों के बाद टेस्ट सीरीज जीतने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने एलेस्टर कुक ने नागपुर टेस्ट ड्रा होने और सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने के बाद कहा कि यह दौरा उनके लिए खास रहा। मैन आफ द सीरीज भी बने कुक ने कहा मेरे लिए यह खास दिन और खास दौरा रहा। अहमदाबाद में भारी हार झेलने के बाद हमारी टीम ने सीरीज में शानदार वापसी की। कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें