फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: धोनी-साहा और दिनेश कार्तिक में स्पिन के खिलाफ कौन है बेस्ट विकेटकीपर? अश्विन ने एक वाकये के साथ बताया नाम

Fri, 17 Dec 2021 06:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर और 400 से अधिक टेस्ट विकेट हासिल कर चुके रविचंद्रन अश्विन विकेटकीपर की भूमिका को बखूबी समझते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रशंसक द्वारा विकेटकीपर को लेकर पूछे गए सवाल पर इस चीज को बताया। उन्होंने बताया कि वह गेंदबाजी करते समय स्टंप्स के पीछे विकेटकीपर को पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
karthik and dhoni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ सालों में विकेटकीपरों ने काफी अहम योगदान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक और ऋद्धिमान साहा से लेकर दिनेश कार्तिक तक सभी ने विभिन्न परिस्थितियों में टीम के लिए अपना श्रेष्ठ दिया। किसी भी क्रिकेट मैच में विकेट के पीछे विकेटकीपर की भूमिका बेहद अहम हो जाती है खासतौर पर किसी स्पिन ट्रैक पर इनका प्रदर्शन टीम के लिए बहुत मायने रखता है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर और 400 से अधिक टेस्ट विकेट हासिल कर चुके रविचंद्रन अश्विन भी इस चीज को बखूबी समझते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रशंसक द्वारा विकेटकीपर को लेकर पूछे गए सवाल पर इस चीज को बताया। उन्होंने बताया कि वह गेंदबाजी करते समय स्टंप्स के पीछे विकेटकीपर को पसंद करते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के सवाल पर रिएक्शन देते हुए बताया कि धोनी स्पिन के खिलाफ असाधारण थे। उन्होंने उन्हें विकेटकीपर के तौर पर बहुत कम स्पिन को मिस करते देखा है। 
विज्ञापन


प्रशंसक ने अश्विन से धोनी, साहा और कार्तिक में से बेस्ट विकेटकीपर चुनने के लिए कहा था। अश्विन ने कहा, 'धोनी, साहा और डीके (दिनेश कार्तिक)। इस ऑर्डर में आप जवाब ले सकते हैं। उन्हें स्टंप के पीछे नहीं रखना मुश्किल है।'

अश्विन ने कहा, 'मैंने तमिलनाडु में दिनेश के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। लेकिन अगर मुझे किसी एक को चुनना है। मुझे लगता है कि वास्तव में एमएस धोनी विकेट के पीछे शानदार हैं।' 

अश्विन ने चेन्नई टेस्ट के पहले दिन एड कोवान के स्टंपिंग का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गेंद टर्न नहीं हुई थी लेकिन बाउंस हो गई थी और धोनी ने उस गेंद को कलेक्ट कर लिया। मैंने शायद ही उन्हें कभी चूकते देखा हो, चाहे वह स्टंपिंग हो या रन आउट या फिर कैच। वह स्पिन के खिलाफ सबसे असाधारण विकेटकीपरों में से एक है। साहा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें