फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी का टी-20 विश्व कप खेलना मुश्किल'

Sun, 12 Apr 2020 07:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण आयोजित नहीं हो पाया तो अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी का भारत की तरफ से टी-20 विश्व कप में जगह बनाने का मौका भी बहुत कम हो जायेगा।

विज्ञापन


श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ पर कहा, ‘मैं साफ कहूंगा कि अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता। अगर आईपीएल नहीं होता है तो उसका (धोनी) मौका बहुत ही कम हो जायेगा।’ 

पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने कहा कि टीम का हित व्यक्तिगत हित से पहले होना चाहिए, भले ही इसमें धोनी जैसा धुरंधर ही क्यों न हो। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीकांत ने कहा, ‘मेरी राय में लोकेश राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज होगा। ऋषभ पंत के बारे में मुझे लगता है कि उसे भले ही थोड़ा शक हो लेकिन मेरा मानना है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इसलिये मैं उसे टीम में रखने से गुरेज नहीं करूंगा लेकिन यह तो तय है कि अगर आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी के लिये टी-20 विश्व कप टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा।’

धोनी आठ महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, उन्होंने आखिरी बार भारत की तरफ से पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था, इसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें