फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बड़े भाई नाराज, नहीं जाएंगे मैच देखने

Tue, 22 Oct 2013 04:47 PM IST
बिपिन दानी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले चौथे वनडे के लिए भले ही शहर के क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हो लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने इस वनडे का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बुधवार को होने वाले इस वनडे का बहिष्कार भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेंदर धोनी और उनकी पत्नी कर रहे हैं।

दरअसल इस साल जनवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच यहां हुए तीसरे वनडे मैच में जेएससीए अधिकारियों ने नरेंदर और उनके परिवार को पर्याप्त टिकट नहीं दिए थे और सिर्फ कॉमप्लीमेंटरी पास दिए थे।

अपनी बेइज्जती से खफा
नरेंदर इस बेइज्जती से काफी खफा हैं। रांची से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम स्टेडियम मैच देखने नहीं जा रहे हैं। हां, आप कह सकते हैं कि यह बायकॉट है। जो मैं कहता हूं वो मैं दिखाकर रहूंगा।"
विज्ञापन


उन्होंने पुरानी बात याद करते हुए कहा, "भारत और इंग्लैंड के बीच यहां बड़ा मैच था और एसोसिएशन मुझे कुछ पास इश्यू नहीं कर सकता था। मैं टिकट के लिए पैसे भी देना चाहता था लेकिन मेरे इस आग्रह को भी नहीं सुना गया। मेरी पत्नी टिकट लेने की लाइन में लगी हुई थी।"

महेंद्र सिंह धोनी के भाई ने कहा, "एसोसिएशन के लोगों ने अपने फोन भी बंद कर लिए थे। इससे मुझे काफी बेइज्जती महसूस हुई। हालांकि मेरे पिता पान सिंह और मां देविका देवी स्टेडियम जाकर मैच देखेंगे और उन्हें जाना भी चाहिए। मेरी पांच साल की बेटी भी अपने चाचू को खेलते हुए देखने स्टेडियम जाएगी। लेकिन मैं घर पर ही टीवी पर मैच देखूंगा। मैंने इस स्टेडियम में कभी भी मैच नहीं देखने की कसम खाई है।"

आईपीएल मैच भी नहीं देखने गए
धोनी के भाई नरेंदर आईपीएल और चैंपियंस लीग के मैच देखने के लिए भी स्टेडियम नहीं गए थे।

नरेंदर ने कहा, "धोनी भारतीय टीम में हैं इसलिए हमारी एसोसिएशन को मैचों की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। मुझे नहीं पता कि जब मेरा भाई संन्यास ले लेगा तब भी इस स्टेडियम को मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।"

इस बीच नरेंदर धोनी ने कहा कि धोनी की पत्नी साक्षी इस मैच को देखने स्टेडियम जा सकती है। वही मोहाली में धोनी के प्रदर्शन पर नरेंदर ने कहा, "मैंने मोहाली मैच देखा था। माही ने काफी बढ़िया पारी खेली लेकिन भारत को मैच नहीं जिता सके। जब इशांत शर्मा ने एक ओवर में काफी रन लुटा दिए तो मैंने मैच बंद कर दिया।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें