टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से वन-डे सीरीज और फिर एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना है। धोनी ने बैंगलोर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की शुरुआत की।
एमएस धोनी ने ट्रेनिंग शुरू करने की जानकारी अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर करके दी। धोनी के साथ भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी और रैना ने अपने-अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। इसके अलावा केदार जाधव भी इस समय एनसीए में धोनी और रैना के साथ ट्रेनिंग में शामिल रहे।
बहरहाल, धोनी ने अपना फोटो डालकर जानकारी दी कि उन्होंने 20 मीटर की रेस को सिर्फ 2.91 सेकंड में पूरा कर लिया। उन्होंने 20 मीटर के कुल 3 रेस की, जिसमें उन्हें कुल 8.90 सेकंड्स का समय लगा।
NCA all test's done.20 mtr in 2.91sec. Run a 3 done in 8.90sec.time for heavy lunch A post shared by @mahi7781 on Aug 10, 2017 at 11:34pm PDT
धोनी के चहेते को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह!
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
सुरेश रैना ने भी एनसीए से अपनी फोटो शेयर की। उन्होंने धोनी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। आपको बता दें कि सुरेश रैना लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए बहुत से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जिसको देखते हुए रैना की वापसी के रास्ते खुल सकते हैं।
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट 12 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मैच भी खेला जाएगा। वन-डे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से दांबुला में होगी।
दूसरा वनडे 24 अगस्त, तीसरा वनडे 27 अगस्त, चौथा वनडे 31 अगस्त और आखिरी वनडे 3 सितंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन रविवार 13 अगस्त को होगा। खबरे हैं कि वनडे सीरीज के लिए आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। खबरें ये भी हैं कि टी20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में सेलेक्टर्स कई युवा खिलाड़ियों के साथ सुरेश रैना के नाम पर भी विचार कर सकते हैं।
A well spent day at #NCA! Always so much to learn from @mahi7781 and be inspired 💪 #NCA #Bangalore #inspiring #motivating A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on Aug 11, 2017 at 1:30am PDT