फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का 'दोस्त' हो सकता है टीम इंडिया का अगला कोच

Sat, 03 Jan 2015 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन अभी भी टीम इंडिया पर पकड़ बरकरार है और उन पर अभी दो अन्य टीमों (वनडे और ट्वंटी-20) की जिम्मेदारी बनी हुई है।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के बाद उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप खेला जाना है जहां भारत अपना खिताब बचाने मैदान पर उतरेगा।

हो सकता है कि टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर का साथ बस यहीं तक हो यानी वर्ल्ड कप तक। उनके रहते टीम को कुछ खास फायदा नहीं हुआ और उसे हर जगह शिकस्त खानी पड़ी है। फ्लेचर की विदाई के बाद टीम इंडिया अपने नए कोच की तलाश शुरू करेगी।
विज्ञापन


ऐसी संभावना भी है कि भारत को यह कोच जल्द ही मिल जाए क्योंकि धोनी टीम के अगले कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइक हसी को उपयुक्त मान रहे हैं और उनका नाम अपनी ओर से प्रस्तावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में अपने 'दोस्त' हसी को बनवा सकते हैं अगला कोच

ऐसी खबरें हैं कि माइक हसी को कोच बनवाने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग में यह बात हो सकती है कि वह आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से उनके साथ खेल चुके हैं और खिलाड़ियों के बारे में काफी कुछ जानते हैं। धोनी को लगता है कि 39 साल के इस क्रिकेटर के पास क्रिकेट को लेकर गहरी सोच है साथ ही उनमें चीजों को मैनेज करने की शानदार क्षमता भी।

हसी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कस्टर्न की तरह है। कस्टर्न की कोचिंग में ही टीम इंडिया ने 28 साल बाद 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। उन्‍हें के कोच बनने को लेकर एक बात और उनके पक्ष में जाती है और वह है कि वह भी वर्तमान युग के क्रिकेटर ‌हैं और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है।

उन्हें चेन्‍नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व साथी ओपनर मुरली विजय की बल्‍लेबाजी में काफी सुधार लाने का श्रेय जाता है। मुरली इस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं और टेस्ट सीरीज में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ का यह बल्‍लेबाज सीरीज में विराट कोहली के बाद भारत की ओर से रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है।

'मिस्टर क्रिकेट' कहे जाने वाले हसी ने 2005 से लेकर 2013 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट मैच खेला है। साथ ही 185 वनडे मैचों में भी उनकी भागीदारी रही। 2011 में चेन्‍नई सुपर किंग्स के आईपीएल जीतने वाली टीम में माइक हसी भी शामिल थे।

हालांकि बीसीसीआई सिर्फ धोनी की सलाह पर ही कोई फैसला नहीं लेगी। वह इसके लिए अपने पूर्व क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और रवि शास्‍त्री से भी सलाह ले सकती है। शास्‍त्री फिलहाल टीम डायरेक्टर हैं और ऑस्ट्रेलिया में अपने खिला‌ड़ियों को मनोबल बढ़ाने में व्यस्त हैं।

हसी पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले साल के अंत में मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया है। 2015 में आईपीएल में होने वाली नीलामी में वह शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें