कपिल देव ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह वह खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं उसके मुताबिक उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना सवाल खड़े करता है।
कपिल ने कहा, ‘इंग्लैंड से मिली हार बहुत बड़ी है। हम कभी अपनी परिस्थितियों में दूसरी टीमों को हावी नहीं होने देते हैं। यह हार कुछ गंभीर सवाल भी खड़े करती है।
सभी जानते हैं कि पिछली 8-10 टेस्ट पारियों में धोनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। धोनी का प्लेइंग इलेवन में स्थान भी संदेहास्पद लगता है। उन्होंने खुद को नीचा दिखाया है। क्रिकेटप्रेमी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं।’