फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 और चेन्नई की कप्तानी छोड़ें धोनी: द्रविड़

Thu, 10 Jan 2013 10:07 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ट्वंटी-20 और आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। द्रविड़ ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि अकेले धोनी ही हैं जो फिलहाल टेस्ट टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘धोनी अब भी टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वह टी- 20 टीम और सुपर किंग्स की कप्तानी से हट जाएं। धोनी को अब समझना होगा कि वह हमेशा कप्तानी नहीं कर सकते हैं। लगातार खेलने और कप्तानी से उनका खेल भी प्रभावित हो रहा है। उनके लिए अपनी कप्तानी के तरीके को भी बदलना होगा। उनमें जानने की इच्छा और मदद लेने की भावना का होना भी जरूरी है।’

द्रविड़ का मानना है कि अभी अकेले धोनी ही है जो टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘टीम इंडिया में धोनी के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी नहीं है जो कप्तानी कर सकें। धोनी ने अच्छे रन बनाए हैं और वह हमेशा ही देश के सफलतम कप्तानों में गिने जाएंगे। हालांकि उन्हें अपनी नेतृत्व क्षमता के अलावा भी अब खुद को साबित करना होगा।’
विज्ञापन


गंभीर, कोहली दावेदार नहीं
द्रविड़ ने कहा कि ओपनर गौतम गंभीर संभवतः धोनी की जगह कप्तानी संभाल सकते हैं लेकिन टेस्ट में उनके खराब प्रदर्शन के बाद अब उनकी फार्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक समय लग रहा था कि गौतम कप्तानी कर सकते हैं। 2008-09 में उनका प्रदर्शन बेहतरीन था लेकिन पिछले तीन सालों में उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में आखिरी बार उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। लेकिन इसके बाद अभी तक उनके खेल में कोई खास सुधार नहीं आया है।’ द्रविड़ ने विराट कोहली को कप्तानी का प्रबल दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि कोहली के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी डालना फिलहाल जल्दबाजी भरा फैसला होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें