फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL T20: धोनी ने बैट से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्लव्स से भी किया बड़ा कमाल

Thu, 21 Dec 2017 11:29 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : BCCi
विज्ञापन
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कटक में खेला गया तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बैट और ग्लव्स दोनों से यादगार रहा। धोनी ने इस में चौथे नंबर बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। 
विज्ञापन


धोनी ने इस मैच के अंतिम गेंद पर श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा की गेंद पर छक्का मारा और इसी के साथ वो टी20 इंटरनेशल क्रिकेट के इतिहास में अंतिम गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए। 

धोनी के अलावा श्रीलंका के एंजलो मैथ्यूज, बांग्लादेश के मशरफे मुर्ताजा-शफीकुल्लाह और न्यूजीलैंड के नाथन मैकुलम ने टी20 इंटरनेशल में 2-2 बार ये कारनामा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमएस धोनी ने बाराबती स्टेडियम में एंट्री लेने के तुरंत बाद किया ये बड़ा काम

धोनी ने बैट के अलावा ग्लव्स से भी इस मैच में एक कीर्तिमान अपने नाम किया। धोनी ने इस मैच में दो कैच और दो ही स्टंप भी किए। इसके साथ दोनी के घरेलू और इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 200 शिकार हो गए हैं। धोनी के से आगे अब पाकिस्तान के कामरान अकलम 207 शिकार के साथ सबसे आगे हैं।

इसके अलावा धोनी ने स्टंपिंग के मामले साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डीबिलियर्स के सबसे ज्यादा 72 स्टंपिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। अब धोनी के नाम 74 स्टंपिंग हो गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें