महेंद्र सिंह धोनी अब भी टीम इंडिया की एक मजबूत कड़ी है। श्रीलंका के खिलाफ चल रही वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे वन डे में अकिला धनंजय की गुगली में फंसी टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे वन डे में एक 'शतक' भी पूरा कर लिया है। इस मैच में उनके पास एक दूसरा शतक पूरा करने का भी मौका था पर वह इसे पूरा नहीं कर पाए।
एक खिलाड़ी के रूप में पल्लेकल का तीसरा वन डे धोनी का 100 अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच था। धोनी ने पूरे कैरियर में 299 वन डे खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 199 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।
श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में ही तीसरे वन डे के दौरान धोनी के पास एक और शतक बनाने का मौका था। लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। धोनी अब तक वन डे में 99 स्टंपिंग करते हुए इस मामले में श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा के बराबर हैं। तीसरे वन डे में 100 वीं स्टंपिंग करते हुए वह संगकारा को छोड़ इतिहास रच देते थे। पर वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके लिए शायर धोनी को आगे के मैचों का इंतजार करना पड़ेगा।
धोनी ने 299 वन डे में 99 स्टंपिंग की है। श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 99 स्टंपिंग किए थे। मैचों के लिहाज से धोनी संगकारा से बहुत आगे हैं।