फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा को पछाड़ धोनी बने 'कैप्टन नंबर वन'

Tue, 05 Mar 2013 05:24 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत के 'कैप्टन नंबर वन' बन गए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया की यह 22वीं टेस्ट जीत है। भारत की पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नेतृत्व में भारतीय टीम को 21 टेस्ट मैचों में जीत मिली थी।
विज्ञापन


धोनी की कप्तानी में भारत ने 45 टेस्टों में 22 जीते हैं और 12 में हार मिली है। जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं गांगुली के कप्तानी कार्यकाल में भारत ने 49 टेस्ट खेल जिसमें 21 जीते, 13 हारे और 15 ड्रॉ रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद धोनी ने गांगुली की बराबरी की थी। भारत ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से शिकस्त देने के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें