फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट हारने के बाद धोनी ने सभी कप्तानों को पछाड़ा

Mon, 10 Feb 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 40 रन की हार के साथ ही विदेशों में सबसे असफल भारतीय कप्तान बन गए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड से मिले 407 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 96.3 ओवर में 366 रन पर सिमट गई।

इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। धोनी की कप्तानी में भारत की विदेशी सरजमीं पर यह 11वीं हार है, जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने विदेशों में पहला टेस्ट मैच जुलाई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में गंवाया था।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2010 में सेंचुरियन में उनकी टीम को पारी की अंतर से हार मिली थी। भारत ने हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में डरबन में खेला गया टेस्ट मैच दस विकेट से गंवाया था।
विज्ञापन

भाग्य के स‌िर फोड़ा हार का ठीकरा

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट में 40 रन से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार का ठीकरा भाग्य के सिर फोड़ दिया। उनका कहना है कि दूसरी पारी में कुछ फैसलों में भाग्य ने भारत का साथ नहीं दिया। हालांकि उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।

बकौल धोनी, ‘गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके हमें मैच में वापसी दिलाई। मैंने एक अच्छे विकेट पर अपने गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा। उन्होंने दबाव बनाए रखा और इसके साथ ही विकेट हासिल करने वाली गेंदें डाली।

उन्हें आगे भी ऐसा प्रदर्शन करने की जरूरत है। हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। दूसरी पारी में हमारे कुछ बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया। कुछ फैसलों में भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया। अजिंक्य रहाणे के खिलाफ फैसला मुश्किल भरा था। वह बेहद अहम समय था।’

दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाने महंगे पड़े: धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाना भी भारत के लिए महंगा पड़ा। भारत ने नई गेंद से अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के विकेट गंवाए। आखिरी में ये विकेट अहम साबित हुए।

रहाणे को ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्लू आउट दिया गया जबकि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। धोनी ने कहा, ‘इस मैच को लेकर मेरी मिश्रित भावनाएं हैं।

85वें ओवर के आसपास हमने कुछ विकेट गंवाए और इस बीच एक फैसला रहाणे का आउट होना भी हमारे खिलाफ गया, जिससे हमें 30-35 रन का नुकसान भी हुआ और यह मैच का अहम चरण था।’

पटौदी, अजहर को भी पछाड़ा

विदेशों में सर्वाधिक टेस्ट गंवाने वाले भारतीय कप्तान
टेस्ट...........भारतीय कप्तान
11.............महेंद्र सिंह धोनी
10............मंसूर अली खां पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली
08............बिशन सिंह बेदी
06............सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर
04.............लाला अमरनाथ, विजय हजारे, दत्तू गायकवाड़, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले
विज्ञापन

श‌िखर धवन का शतक भी न आया काम

भारत के हाथ से टेस्ट सीरीज का पहला मैच निकल गया है। शिखर धवन का शतक भी भारत के किसी काम नहीं आया और भारत 40 रन से हार गया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ा लाज बचाई और न्यूजीलैंड को उसकी दूसरी पारी में 105 रनों पर समेट दिया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने बचाई हुई लाज को गवां दिया और देश को 40 रनों से हार मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें