फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं की धुनाई कर रैंकिंग में उछले धोनी

Tue, 26 Feb 2013 08:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। साथ ही विराट कोहली और आर अश्विन की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर धोनी आईसीसी के बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15 स्थानों की लंबी छलांग 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के अब 646 रेटिंग अंक हैं और वह फरवरी 2010 की अपनी 662 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के नजदीक पहुंच गए हैं।

चेन्नई टेस्ट में शानदार 107 रन बनाने वाले विराट कोहली की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। कोहली 10 स्थान की छलांग के साथ 35वें से 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट के 628 रेटिंग अंक हैं जो उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हैं। ऑफ स्पिनर अश्विन को मैच में 12 विकेट लेने का फयदा नौ स्थान की छलांग के साथ मिला है। अश्विन अब 20वें से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


भारत की पहली पारी में 81 रन और दूसरी पारी में नाबाद 13 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर तीन स्थान के सुधार के साथ 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के सुधार के साथ 23वें नंबर पर आ गए हैं।

दोनों पारियों में दो और 19 रन बनाने वाले ओपनर वीरेंद्र सहवाग को इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा सात स्थान की गिरावट के साथ चुकाना पड़ा। सहवाग अब 22वें से 29 वें स्थान पर गिर गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला 903 रेटिंग अंकों के साथ चोटी पर बरकरार हैं। अमला की यह सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हैं।

चेन्नई में पहली पारी में शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स संयुक्त रूप से तीसरे तथा श्रीलंका के कुमार संगकारा पांचवें स्थान पर हैं।

चेन्नई में पहले टेस्ट से बाहर रहे स्पिनर प्रज्ञान ओझा आठवें स्थान के साथ अब भी सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं। चेन्नई में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एक स्थान गिरकर 26वें और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दो स्थान गिरकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गेंदबाजों में 63वें नंबर पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन 905 रेटिंग अंकों के साथ अपने शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ही वेर्नोन फ्लिंडर 890 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गए हैं। फ्लिंडर का भी दूसरा स्थान कायम है। पाकिस्तान के आफ् स्पिनर सईद अजमल तीसरे, श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेरात चौथे और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल पांचवें स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें