फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: धीरज मल्होत्रा ने छोड़ा बीसीसीआई के महाप्रबंधक का पद, आईपीएल में इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़ने की संभावना

Mon, 31 Jan 2022 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खेल विकास महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल फरवरी में पदभार संभालने वाले धीरज के अब आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
आईपीएल और बीसीसीआई - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खेल विकास महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल फरवरी में पदभार संभालने वाले धीरज के अब आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में लौटने की संभावना है।

विज्ञापन

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि धीरज ने जनवरी के पहले सप्ताह में अपना इस्तीफा दे दिया है।

मल्होत्रा को बीसीसीआई ने पिछले साल फरवरी में भारत के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता सबा करीम की जगह नियुक्त किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में काम किया है और यह पता चला है कि वह एक बड़ी भूमिका में फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। मल्होत्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भी वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें