फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Verma: धनश्री बोलीं- घुटने की चोट महीनों बाद ठीक होगी, रिश्ता टूटने की अफवाह ने बहुत कुछ सिखाया

Sun, 21 Aug 2022 04:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युजवेन्द्र चहल के साथ रिश्ता टूटने की अफवाह पर धनश्री वर्मा ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपनी हालात बयां की है। उन्होंने बताया कि घुटने की चोट के बाद वो पहले ही मुश्किल में थीं और बाद में चहल के साथ रिश्ता टूटने की अफवाह ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। 
 
विज्ञापन
धनश्री वर्मा और चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा है और धनश्री वर्मा के साथ उनका रिश्ता भी सही सलामत है। चहल और धनश्री दोनों पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सब कुछ ठीक है और उनका रिश्ता टूटने की अफवाहों को विराम देना चाहिए। अब धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यह भी बताया है कि उनके निजी जीवन में कितनी परेशानी है और ऐसी अफवाहों ने उनकी परेशानी कितनी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


धनश्री ने बताया है कि वो डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है। उनका एक लिगामेंट टूट चुका है और फिर से डांस करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी। सर्जरी के बाद फिर से डांस शुरू करने में उन्हें महीनों का समय लगेगा। वो फिलहाल काफी दर्द में हैं और बेड रेस्ट पर हैं। उनके लिए घर के अंदर टहलना भी बहुत मुश्किल है। 

विज्ञापन

अफवाह ने बढ़ाई मुश्किल
धनश्री ने बताया है कि वो पहले ही पैर की चोट के चलते दर्द में थीं। उनके लिए यह स्वीकार करना मुश्किल था कि अब कई महीनों तक वो डांस नहीं कर पाएंगी, जिससे वो बेहद प्यार करती हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने चहल के साथ उनका रिश्ता टूटने की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। इन बातों का कोई आधार नहीं था, लेकिन दिल को चोट पहुंचाने वाली थीं और नफरत से भरी हुई थीं। 

धनश्री ने आगे लिखा है कि इस घटना से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। अब वो पहले से ज्यादा मजबूत और समझदार हो चुकी हैं। उन्हें यकीन है कि वो इस मुश्किल से भी पार पा लेंगी और सर्जरी के बाद फिर से डांस करेंगी। अंत में उन्होंने सभी से कहा है कि खुशी और प्यार फैलाएं। बाकी सभी चीजों को नजरअंदाज करें। 

क्या है मामला ?
धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अपने नाम से चहल सरनेम हटा दिया था। इस बीच चहल ने एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें लिखा था कि नई जिंदगी अभी लोड हो रही है। इसके बाद धनश्री ने एक पोस्ट में यह भी लिखा थी एक राजकुमारी अपने दर्द को अपनी मजबूती में बदल देती है। इसके बाद अफवाहें बनी की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और चहल-धनश्री का रिश्ता खत्म हो सकता है। हालांकि, बाद में दोनों ने इन बातों को गलत ठहराया। धनश्री की ताजा पोस्ट के बाद साफ हुआ है कि उन्होंने दर्द वाली बात अपने पैर की चोट को लेकर कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें