फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvsNZ: डेवोन कॉन्वे ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स के मैदान पर 25 साल बाद हुआ यह कमाल

Wed, 02 Jun 2021 09:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • डेवोन कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 281वें खिलाड़ी बने
  • अपने पहले ही मैच में कॉन्वे ने जड़ा अर्धशतक
  • कॉन्वे ने की द्रविड़ की बराबरी
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। वह कीवी टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने वाले 281वें खिलाड़ी बने। अपने पहले ही मैच में कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिग्ग्ज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की बराबरी की। बता दें कि लॉर्ड्स में 1996 के बाद पहली बार किसी विदेशी खिलाड़ी ने यह कमाल किया है। 

विज्ञापन

 


गांगुली-द्रविड की बराबरी
कॉन्वे ने 91 गेंदों पर छह चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह खबर लिखे जाने तक 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। बता दें कि कॉन्वे से पहले सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने भी लॉर्ड्स से ही टेस्ट डेब्यू किया था। दोनों खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू मैच में 50 से अधिक रन बनाए थे। सौरव गांगुली ने 131 जबकि राहुल द्रविड़ ने 95 रन बनाए थे। बता दें कि डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए नवंबर 2020 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए सीमित ओवर प्रारूप का पहला मैच खेला था। 29 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की ओर से तीन वन-डे और 14 टी-20 खेले हैं।

65 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन
खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 65 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे। डेवोन कॉन्वे 115 और हेनरी निकोल्स 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस जीतक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से जेम्स ब्रेसी और ओली रॉबिन्सन को डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे ने डेब्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें