फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: देवजीत सैकिया होंगे बीसीसीआई के नए सचिव? 12 जनवरी को एसजीएम में कोषाध्यक्ष पर भी होगा फैसला

Tue, 07 Jan 2025 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैकिया एक दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : @assamcric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में 12 जनवरी को निर्विरोध क्रमश: बीसीसीआई सचिव और कोषाध्यक्ष चुना जाएगा। दरअसल, चुनाव लड़ने वालों की अंतिम सूची में केवल यही दो उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की सूची बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व सीईसी (मुख्य चुनाव आयुक्त) अचल कुमार जोती ने मंगलवार को तैयार की। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पिछले सप्ताह समाप्त हो गई जबकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा मंगलवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई।

12 जनवरी को घोषित होंगे परिणाम
किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया इसलिए निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की। चुनाव 12 जनवरी को एसजीएम के दौरान होंगे और परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा, जो अब एक औपचारिकता है।
विज्ञापन

सैकिया एक दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यह पद आशीष शेलार द्वारा खाली किया गया था जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें