फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, जिसका डर था वही हुआ

Tue, 12 Jul 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और जिस चीज की आशंका थी वही हुआ भी। एक साल पहले तक टीम के कप्तान रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज को आगामी सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


21 जुलाई से वेस्टइंडीज और भारत के बीच यह टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। जेसन होल्डर की अगुवाई में कैरेबियाई टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में बड़ा बदलाव पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन के रूप में ही है जिन्हें सजा के तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया है।

पिछले हफ्ते विकेटकीपर-बल्लेबाज रामदीन ने ट्विटर पर नए प्रमुख चयनकर्ता कोर्टनी ब्राउन की जमकर आलोचना की थी और दावा किया था कि उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज से टीम से बाहर किया जा सकता है। साथ ही ब्राउन की बल्लेबाजी औसत और खुद की बल्लेबाजी औसत से तुलना करते हुए मखौल भी उड़ाया था।
विज्ञापन

  What a rainy day,lil heads up for shotta 80 fans wouldn't be playin in test series vs https://t.co/ARBmbMneQx chairman says my avg isn't Gud — Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016

रामदीन के साथ अनुभवी तेज गेंदबाज भी नहीं होगा टीम में

जिरोम टेलर - फोटो : Getty
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में बताया कि दिनेश रामदीन को अपनी निराशा सार्वजनिक तौर पर जाहिर करने के कारण यह सजा (टीम से बाहर) दी गई है।

विंडीज बोर्ड ने कहा कि पूर्व कप्तान रामदीन को सजा बोर्ड की नीतियों के तहत मिली है हालांकि प्रतिबंध कितने समय का और किस प्रकृति का होगा इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

रामदीन विंडीज टीम में वनडे टीम में शामिल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में खेली गई घरेलू त्रिकोणीय सीरीज में टीम के साथ फाइनल खेला था। 

उनके साथ ही तेज गेंदबाज जीरोम टेलर भी टीम में नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने टीम के ऐलान से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। 32 साल के टेलर ने अपनी टीम के लिए 46 टेस्ट मैच खेले और 130 विकेट झटके थे।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में सबिना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जब उन्होंने 47 रन देकर 6 विकेट झटके थे। अपने 13 साल लंबे करियर में 4 बार 5-5 विकेट लिए हैं।

साथ ही उन्होंने एक बार बल्लेबाजी में भी कमाल किया था। 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था और 106 रनों की पारी खेली जो उनकी बेस्ट पारी रही है। टेलर ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
विज्ञापन

आप भी जानिए रामदीन ने ट्विटर पर किए थे कितने तीखे प्रहार

दिनेश रामदीन
पिछले हफ्ते टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने इशारा किया था कि हो सकता है कि वह भारत के खिलाफ अगली सीरीज में अपनी टीम का हिस्सा न हों। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि चयन समिति के नए प्रमुख की ओर से उन्हें हिंट दिया गया है कि उन्हें सीरीज के लिए अगली टीम में नहीं रखा जाएगा।
  What a rainy day,lil heads up for shotta 80 fans wouldn't be playin in test series vs https://t.co/ARBmbMneQx chairman says my avg isn't Gud — Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016


रामदीन यहीं नहीं रूके और उन्होंने 3 और ट्विट कर डाला।

वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर कर्टनी ब्राउन जो जून में क्लाइव लॉयड की जगह कैरेबियाई टीम के चयन समिति के नए प्रमुख बने हैं। दिनेश रामदीन जिनके पास 74 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है और उनके साथ यह स्थिति तब है जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में लगातार 2 अर्धशतक लगाए थे। रामदीन ने टेस्ट करियर में 25.87 की औसत से 2898 रन बनाए हैं।

वह टीम के कप्तान भी रहे हैं। सितंबर, 2015 में जेसन होल्डर के कप्तान बनने से पहले वही टीम के कप्तान थे और उन्हें 13 टेस्ट मैचों में टीम के लिए कप्तानी करने का चांस मिला।

रामदीन ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज (दिसंबर-जनवरी, 2015-16) में 59 और 62 रनों की पारी खेली थी, और उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब टीम बेहद खराब स्थिति में थी और सम्मान बचाने तक के लिए संघर्ष कर रही थी। इसके बाद से कैरेबियाई टीम ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

वेस्टइंडीज ने पिछले महीने ही अपने घर में एक त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेला था जिसमें वह फाइनल में पहुंचा लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला हार गई। इस सीरीज में रामदीन ने 28.14 की औसत से 197 रन बनाए थे जिसमें उनकी बेस्ट पारी ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रनों का पारी रही थी। उन्होंने ट्विट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 2 पारियों में 60 के आसपास का स्कोर करना भी खेलने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  Last  2 innings over 60  vs Australia down under but not good to play anymore. — Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016   Life goes on man God is great,what I haven't done in my test career for sure was dropping any batsman to score double hundred vs WI — Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016

 
रामदीन ने अपने अंतिम ट्वीट में सबसे तीखी बात लिख डाली। उन्होंने पोस्ट किया, "जो आदमी यह बता रहा है कि मेरा 25.87 का औसत बहुत खराब है लेकिन उनका खुद का औसत 16 के आसपास रहा और उनके खाते में एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं है, यह शर्मनाक है।"
  Man who's telling my average is bad with 25.87 but his is 16 telling me about batting an has never scored international hundred shameless — Denesh Ramdin (@shotta8080) July 6, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें