फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग कांडः पुलिस की चार्जशीट में क्रोन्ये का भी नाम

Mon, 22 Jul 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने उस क्रिकेट मैच फिक्सिंग प्रकरण मामले में एक अदालत में सोमवार को चार्जशीट दायर की जिसने उस समय क्रिकेट जगत में तूफान ला दिया था।
विज्ञापन


इस चार्जशीट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये और टी-सीरीज कंपनी के दिवंगत संस्थापक गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है। इन दोनों के अलावा पांच अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

हालांकि इस चार्जशीट में दक्षिण अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स और निकी बोए का नाम शामिल नहीं है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे।
विज्ञापन


90 पेजों की यह चार्जशीट मंगलवार को चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) अमित बंसल के सामने रखी जाएगी। पुलिस ने इस चार्जशीट के कॉलम दो क्रोन्ये का नाम भी शामिल किया है जिनकी 2002 में एक हवाई हादसे में मौत हो गई थी।

आरोपियों की सूची में क्रोन्ये और कृष्ण कुमार के साथ-साथ दिल्ली के बुकी राजेश कालरा और सुनील दारा के अलावा लंदन में बसे एक बुकी संजीव चावला और बुकी मनमोहन का नाम भी चार्जशीट में है।
विज्ञापन


इस चार्जशीट में क्रोन्ये के अलावा अन्य किसी क्रिकेटर का नाम नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह चार्जशीट किंग्स कमीशन रिपोर्ट पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें