चार सप्ताह के भीतर मांगा जवाब
न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा कि चंपक हमेशा से एक मौजूदा ब्रांड नाम रहा है और बीसीसीआई को चार सप्ताह के भीतर याचिका के जवाब में अपना लिखित जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को तय की है। यह याचिका दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर की गई है जो 1968 से चंपक पत्रिका का प्रकाशन कर रही है।
ये भी पढ़ें: DC vs KKR: टी20 में एक टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, समित पटेल की बराबरी की
सुनवाई के दौरान जज ने मौखिक रूप से कहा कि क्रिकेटर विराट कोहली का निकनेम 'चीकू' है, जो चंपक मैगजीन के किरदारों में से एक है। उन्होंने पूछा कि प्रकाशक ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? अदालत द्वारा यह पूछे जाने पर कि किस तरह यह ट्रेडमार्क का उल्लंघन है, इस पर प्रकाशक की ओर से पेश वकील ने कहा कि आईपीएल एक वाणिज्यिक संस्था है और यह विज्ञापन, मार्केटिंग और कमाई पर आधारित है।