भारतीय अधिकारियों के साथ संजीव चावला
- फोटो : ani
चावला ने यह कहते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जेल में उसके संक्रमित होने का खतरा है। इस पर, निचली अदालत ने चावला की जमानत मंजूर करते हुए कहा था कि आरोपी पिछले 76 दिनों से हिरासत में है और मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में कथित तौर पर संलिप्त है। चावला पर आरोप है कि फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर होने वाले मैचों को फिक्स करने के लिये क्रोनिये के साथ साजिश रचने में उसने मुख्य भूमिका निभाई थी।