फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी डेयरडेविल्स, सामने है KKR की मुश्किल चुनौती

Mon, 16 Apr 2018 02:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
delhi daredevils vs kolkata night riders
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की  आईपीएल-11 में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सोमवार को कड़ी परीक्षा होगी। गंभीर की कप्तानी में केकेआर टीम दो बार चैंपियन बन चुकी हैं। लगातार दो हार के बाद केकेआर वापसी को बेताब है जबकि दिल्ली ने मौजूदा चैंपियन मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर वापसी की है।

विज्ञापन


दिल्ली जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों उसे हार मिली थी।

उधर, दिल्ली अपने शुरुआती मैच किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई थी। इसके बाद बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पूरे अंक गंवाए। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जेसन रॉय की नाबाद 91 रन की बदौलत दिल्ली फिर जीत की पटरी पर लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl
संभावित टीमें

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, मिचेल जॉनसन, शुभमन गिल, आर विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरन डेलपोर्ट, जावोन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरेन। 

दिल्ली डेयरडेविल्स : गौतम गंभीर (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रिस मौरिस, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, डेनियल क्रिस्टियन, जेसन रॉय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मनजोत कालरा, संदीप लामीछाने और सायन घोष।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें