फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों पर DD को हार की हैट्रिक से बचाने का चैलेंज, सामने हैं मुंबई इंडियंस

Sat, 14 Apr 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : ipl
आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स अपना तीसरा मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दिलचस्प बात है कि दोनों ही टीमों ने अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। दोनों टीमें हार की हैटट्रिक से बचते हुए शनिवार को जीत का खाता खोलने के लिए उतरेंगी। दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेले गए ओपनिंग मैच गंवाया था तो दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने पटका था। आइये जानते हैं कि दिल्ली किन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतर सकती हैः-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4

गौतम गंभीर काफी अनुभवी और चतुर कप्तान हैं। बतौर बल्लेबाज वो टीम को शुरुआत भी बेहतर देते हैं। मगर कॉलिन मुनरो के साथ उनकी साझेदारी रंग नहीं जमा पा रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाज टीम को ठोस शुरुआत दिलाते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
मध्यक्रम को श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी मजबूती देंगे तो ग्लेन मैक्सवेल अपने अनुभव और अक्रामकता से दिल्ली की बल्लेबाजी को और भारी बनाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में मॉरिस का शानदार रिकॉर्ड रहा है। मॉरिस मैच फिनिशर के रूप में भी जाने जाते है। न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि तेज गेंदबाजी में भी वो कमाल करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विजय शंकर निचले क्रम में बल्लेबाजी को और मजबूत बना सकते हैं। राहुल तेवतिया से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि दिल्ली का बॉलिंग अटैक मुंबई इंडियंस से बेहतर है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी, कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और फिरकी शाहबाज नदीम से टीम को भारी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें