फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में जगह पक्का करेगी दिल्ली

Sun, 21 Oct 2012 04:49 PM IST
केपटाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने रविवार को चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के अपने आखिरी ग्रुप मैच में यहां पहली जीत दर्ज कर प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती होगी। वहीं दिल्ली सेमीफाइनल के लिए मजबूत हो चुकी अपनी दावेदारी को पक्का करने उतरेगा।
विज्ञापन


रविवार को दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली को पर्थ स्क्राचर्स से भिड़ना है। हालांकि पर्थ जीत भी जाए तो दिल्ली की दावेदारी पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली को चुनौती दे रहे ऑकलैंड ने अपने तीनों मैच खेल लिए हैं और नेट रनरेट के मामले में दिल्ली से वह फिलहाल काफी पीछे है।

दूसरी तरफ कोलकाता की जीत का अब तक खाता नहीं खुला है और केवल एक रद्द मैच के सहारे उसे दो अक मिले हैं। ऐसे में आईपीएल चैंपियन टीम टूर्नामेंट से विदा होने के पहले एक अदद जीत के लिए बेकरार होगी। वैसे दिल्ली को पर्थ के बाद मेजबान देश के क्लब टाइटंस से भी भिड़ना है और अब तक का प्रदर्शन देखें तो दिल्ली की जीत बहुत मुश्किल नहीं लगती। पर्थ भी अब तक एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रहा है। ऐसे में दिल्ली को मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर मिलेगी। दिल्ली को अब तक की एकमात्र जीत हमवतन केकेआर के खिलाफ ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बनाम स्क्रोचर्स, शाम पांच बजे से
कोलकाता बनाम टाइटंस, रात नौ बजे
प्रसारण : स्टार क्रिकेट पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें