फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: SRH ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली हार

Tue, 29 Sep 2020 11:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Live IPL Score: लगातार दो जीत के बाद आखिरकार मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स का विजयी रथ थम गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 रन से यह मैच अपने नाम करते हुए सीजन का पहला मैच जीता। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात देने वाली दिल्ली हैदराबाद के 162/4 के स्कोर से पार नहीं पा पाई और 15 रन से यह मैच गंवाया।
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : twitter@SunRisers
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 29-Sep-2020

SRH के करामाती गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार, 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट
  • टी नटराजन, 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट 
  • राशिद खान, 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट

11:31 PM, 29-Sep-2020

SRH के लिए इन्होंने बनाए रन

  • डेविड वार्नर 33 गेंदों में 45 रन
  • जॉनी बेयरस्टो 48 गेंदों में 53 रन
  • केन विलियमसन 26 गेंदों में 41 रन

11:27 PM, 29-Sep-2020

SRH की सीजन में पहली जीत

लगातार दो जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के विजयी रथ को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका और सीजन का पहला मैच जीता। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से मात देने वाली दिल्ली कैपिटल्स SRH के 162/4 के स्कोर से पार नहीं पा पाई और 15 रन से यह मैच गंवाया।
 

विज्ञापन
11:23 PM, 29-Sep-2020

SRH ने 15 रन से जीता मैच

11:20 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली का सातवां विकेट गिरा, पटेल बोल्ड

विज्ञापन
11:18 PM, 29-Sep-2020

आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए

19 ओवर के बाद DC का स्कोर: 135/6 अक्षर पटेल (5) और कागिसो रबाडा (6)

11:14 PM, 29-Sep-2020

अब 12 गेंदों में 37 रन चाहिए

11:12 PM, 29-Sep-2020

आखिरी उम्मीद मार्कस स्टोइनिस भी आउट

11:08 PM, 29-Sep-2020

राशिद खान ने किया धवन, अय्यर और पंत का शिकार

11:06 PM, 29-Sep-2020

तीन ओवर में 44 रन चाहिए

टी नटराजन अपना आखिरी ओवर फेंक रहे हैं। सामने पहले मैच में जीत के हीरो रहे मार्केस स्टोइनिस क्रीज पर। उनका साथ अक्षर पटेल दे रहे

11:03 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट

10:59 PM, 29-Sep-2020

4 ओवर्स में 49 रन चाहिए

पहली गेंद में विकेट लेने के बावजूद तीन और आखिरी गेंद पर चौाक लुटाया। ओवर से 10 रन और एक सफलता। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर 114/4 ऋषभ पंत (31) और मार्कस स्टोइनिस (4)

10:54 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, हेटमेयर आउट

10:50 PM, 29-Sep-2020

पांच ओवर्स में 59 रन चाहिए

इस ओवर में खलील अहमद ने 16 रन लुटा दिए। तीसरी और चौथी गेंद पर हेटमेयर के लगातार दो छक्के 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर 104/3 ऋषभ पंत (26) और शिमरोन हेटमेयर (21)

10:45 PM, 29-Sep-2020

छह ओवर में 75 रन चाहिए

14 ओवर के बाद SRH का स्कोर 88/3 ऋषभ पंत (22) और शिमरोन हेटमेयर (6)
 

10:38 PM, 29-Sep-2020

7 ओवर में 85 रन चाहिए

ऋषभ पंत के दो लगातार छक्के। 12 वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने 15 रन दिए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर 78/3 ऋषभ पंत (20) और शिमरोन हेटमेयर (4)

10:34 PM, 29-Sep-2020

तीसरा विकेट गिरा, शिखर धवन आउट

10:30 PM, 29-Sep-2020

10:26 PM, 29-Sep-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10:17 PM, 29-Sep-2020

10:13 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान श्रेयस अय्यर आउट

10:06 PM, 29-Sep-2020

पावरप्ले में 34 रन बने

छह ओवर के बाद DC का स्कोर: 34/1 शिखर धवन (18) और श्रेयस अय्यर (14)
 

10:01 PM, 29-Sep-2020

5 ओवर में स्कोर 27/1

ओवर की पहली गेंद पर धवन ने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने। इन छह गेंदों में खलील ने 12 रन लुटा दिए। पांच ओवर के बाद DC का स्कोर: 27/1 शिखर धवन (17) और श्रेयस अय्यर (8)

09:58 PM, 29-Sep-2020

चार ओवर में स्कोर 15/1

09:52 PM, 29-Sep-2020

तीसरे ओवर में भुवी ने 5 रन दिए

तीन ओवर के बाद DC का स्कोर: 10/1 शिखर धवन (1) और श्रेयस अय्यर (7)

09:47 PM, 29-Sep-2020

खलील ने दूसरे ओवर में सिर्फ तीन रन दिए

दो ओवर के बाद DC का स्कोर: 5/1 शिखर धवन (2) और श्रेयस अय्यर (1)

09:41 PM, 29-Sep-2020

पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ आउट

पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों पृथ्वी शॉ को लपकवाया। एक ओवर के बाद DC का स्कोर: 2/1 शिखर धवन (0) और श्रेयस अय्यर (0)
 

09:35 PM, 29-Sep-2020

SRH का लक्ष्य साधने के लिए दिल्ली के बल्लेबाज मैदान पर पहुंचे

09:28 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली के लिए इन्होंने लिए विकेट

सनराइजर्स के चारों विकेट दिल्ली के दो गेंदबाजों की झोली में ही आए। कागिसो रबाडा ने जहां चार ओवर्स में महज 21 रन देकर दो विकेट झटके तो अमित मिश्रा ने इतने ही विकेट के लिए 35 रन दिए।

09:21 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य

20 ओवर में SRH का स्कोर: 162/4 अब्दुल समद (12) और अभिषेक शर्मा (1)
 

09:21 PM, 29-Sep-2020

केन विलियमसन आउट

26 गेंदों में 41 रन बनाकर रबाडा ने पारी का अंत किया

09:18 PM, 29-Sep-2020

19 ओवर में स्कोर 158/3

आखिर ओवर का खेल बचा 158/3 विलियमसन (41) और अब्दुल समद (11)
 

09:14 PM, 29-Sep-2020

जम्मू कश्मीर के अब्दुल समद का डेब्यू

09:11 PM, 29-Sep-2020

बेयरस्टो आउट, 18 ओवर में स्कोर 145/3

09:07 PM, 29-Sep-2020

बेयरस्टो का IPL में चौथा शतक

09:04 PM, 29-Sep-2020

17 ओवर में 140 रन

स्टोइनिस की तीसरी और चौथी गेंद पर विलियमसन के लगातार दो चौके। जॉनी बेयरस्टो (49) और केन विलियमसन (38)
 

09:00 PM, 29-Sep-2020

चार ओवर का खेल बचा

16 ओवर के बाद SRH का स्कोर 128/2 जॉनी बेयरस्टो (47) और केन विलियमसन (28)

08:53 PM, 29-Sep-2020

15वें ओवर में रबाडा ने 9 रन दिए

15 ओवर के बाद SRH का स्कोर 117/2 जॉनी बेयरस्टो (46) और केन विलियमसन (18)

08:48 PM, 29-Sep-2020

छह ओवर्स में और कितने रन बनेंगे

14 ओवर के बाद SRH का स्कोर 108/2 जॉनी बेयरस्टो (44) और केन विलियमसन (11)
 

08:43 PM, 29-Sep-2020

सात ओवर का खेल शेष

13 ओवर के बाद SRH का स्कोर 99/2 जॉनी बेयरस्टो (42) और केन विलियमसन (4)

08:37 PM, 29-Sep-2020

SRH का दूसरा विकेट गिरा, मनीष पांडेय आउट

अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने डीप मिड विकेट पर रबाडा के हाथों मनीष पांडेय (3) को फंसाया। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर 93/2 जॉनी बेयरस्टो (40) और केन विलियमसन (1)

08:33 PM, 29-Sep-2020

11वें ओवर में अक्षर पटेल ने 9 रन दिए

11 ओवर के बाद SRH का स्कोर 91/1 जॉनी बेयरस्टो (38) और मनीष पांडेय (3)

08:27 PM, 29-Sep-2020

डेविड वार्नर आउट, SRH का पहला विकेट गिरा

33 गेंदों में 45 रन बनाकर डेविड वार्नर की पारी का अंत। अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अमित मिश्रा ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपकवाया। अंपायर ने जोरदार अपील की ठुकरा दिया था, लेकिन DRS में हैदराबाद के कप्तान धरा गए।

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर 82/1

08:21 PM, 29-Sep-2020

9वें ओवर में 14 रन बन गए

08:15 PM, 29-Sep-2020

8 ओवर में SRH: 59/0

आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 59/0 डेविड वार्नर (33) और जॉनी बेयरस्टो (24)

08:07 PM, 29-Sep-2020

बड़ा ओवर, अमित मिश्रा से 14 रन लुटाए

तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने गगनचुंबी छक्का जड़ा। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 52/0 डेविड वार्नर (32) और जॉनी बेयरस्टो (18)
 

08:01 PM, 29-Sep-2020

पावरप्ले में SRH ने सिर्फ 38 रन बनाए

छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 38/0 डेविड वार्नर (27) और जॉनी बेयरस्टो (9)
 

07:56 PM, 29-Sep-2020

अंपायर ने ठुकराया, DRS ने भी बचाया

पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 24/0 डेविड वार्नर (15) और जॉनी बेयरस्टो (8)
 

07:51 PM, 29-Sep-2020

चौथे ओवर में नॉर्ट्जे ने दिए चार रन

चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 20/0 डेविड वार्नर (13) और जॉनी बेयरस्टो (7)

07:47 PM, 29-Sep-2020

तीसरे ओवर में ईशांत ने सिर्फ तीन रन दिए

डेविड वार्नर (11) और जॉनी बेयरस्टो (6)

 

07:42 PM, 29-Sep-2020

दूसरे ओवर में रबाडा ने महज पांच रन दिए

07:38 PM, 29-Sep-2020

बतौर कप्तान वार्नर का 50वां मैच

07:35 PM, 29-Sep-2020

पहले ओवर में ईशांत शर्मा ने नौ रन दिए

 

07:27 PM, 29-Sep-2020

मैच शुरू होने वाला है

07:16 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली के लिए पहला मैच खेलेंगे ईशांत शर्मा

चोट से वापसी कर रहे ईशांत शर्मा के लिए आवेश खान को जगह बनानी पड़ी
 

07:13 PM, 29-Sep-2020

SRH की प्लेइंग XI

07:09 PM, 29-Sep-2020

केन विलियमसन की टीम में एंट्री

धाकड़ बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को दो मैच के बाद पहली बार आज प्लेइंग 11 में एंट्री मिली है

07:06 PM, 29-Sep-2020

जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद करेंगे IPL डेब्यू

ऋधिमान साहा की जगह टीम में शामिल किए गए 19 वर्षीय अब्दुल समद दाहिने हाथ के बल्लेबाज एवं बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं
 

07:00 PM, 29-Sep-2020

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया है
 

06:53 PM, 29-Sep-2020

वार्नर-बेयरस्टो से SRH की उम्मीदें

टीम को अगर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करनी है तो वार्नर और बेयरस्टो के अलावा दूसरे बल्लेबाजों को भी योगदान करना होगा। आईपीएल का खिताब 2016 में जीतने वाली टीम ने चोटिल मिशेल मार्श की जगह अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी को मैदान में उतारा था।

06:49 PM, 29-Sep-2020

DC अपने खास समर्थकों के साथ तैयार

06:44 PM, 29-Sep-2020

शिखर-पृथ्वी पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा 

दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में एक बार फिर अनुभवी शिखर धवन और युवा पृथ्वी शॉ पर अच्छी शुरुआत दिलाने का दारोमदार होगा। ऋषभ पंत और अय्यर ने चेन्नई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर लय में होने के संकेत दिए। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया है जबकि टीम को वेस्टइंडीज के हेटमेयर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

06:41 PM, 29-Sep-2020

श्रेयस अय्यर के लिए भुवी खतरा

06:37 PM, 29-Sep-2020

दोनों कोचों की बातचीत

06:33 PM, 29-Sep-2020

पिछले पांच आपसी मुकाबलों में हैदराबाद ने दिल्ली से तीन मैच जीते

08: टीमों में केवल हैदराबाद को ही अभी तक नहीं मिली जीत 
कुल मैच: 15
हैदराबाद जीत: 09
दिल्ली जीत: 06

06:29 PM, 29-Sep-2020

IPL 2020: SRH ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट में दो ऐसी टीम आमने-सामने हैं, जिनमें से एक ने कोई मैच नहीं जीता तो दूसरी ने एक भी मैच नहीं गंवाया।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें